Friday, January 6, 2017

Late shri Pandit Nehru

आज के हुक्मरान स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू जी को भी गालियां देते हैं क्योँ ?
क्योँकि वो नहीं जानते कि यदि स्व,जवाहरलाल नेहरू जी नहीं होते तो शायद हम आज भी अंग्रेजों के ही गुलाम होते ,क्योँकि उस वक्त ही नहीं आज भी किसी भी आंदोलन ,संस्था ,या राजनितिक पार्टी को चलाने के लिए धन की आवश्यकता होती है और उस वक्त देश की हालात इतनी ख़राब थी की पैसा देखने भर को नहीं था ,
परन्तु स्व नेहरू के पिताजी स्व मोती लाल नेहरू जी उस वक्त के बहुत बड़े बेरिस्टर  थे जो की उस वक्त इंग्लैंड में वकालत करके हजारों रुपया प्रति दिन कमाते थे ,
तब नेहरू जी को आंदोलन चलाने ,कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने और स्वतन्त्रता संग्राम को गति देने के लिए सारा धन स्व मोती लाल नेहरू जी से ही मिलता था और वो भी स्व जवाहरलाल नेहरू जी के आग्रह पर ,अत: नेहरू ही उस वक्त समस्त पार्टी को चलाने वाले एक मात्र देश भक्त थे ,
और यदि वो आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री बन भी गए तो कौन सा गुनाह हो गया परन्तु हम को आजादी  ही दी । ,
अत: आज जो लोग उनको गालियां देते हैं या भर्त्सना करते हैं तो मैं उनको देश भक्त या अच्छा ,संस्कारी व्यक्ति नहीं मानता ,यद्द्यपि मैं  कांग्रेस पार्टी का सदस्य तक भी नहीं हूँ ,पर जो आजादी हमको उन्होंने दिलवाई मैं उसका शुक्रगुजार हूँ ,    जय हिन्द  जय भारत

No comments: